मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री साय आज करेंगे नई योजना का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री  साय आज करेंगे नई योजना का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार को एक नई आकर्षक योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी निम्न दाब घरेलू, एकल बत्ती कनेक्शन उपभोक्ता एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक योजना शुरू रही है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप प्रदेश की निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को विशेष राहत देते हुए पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना- 2026 लेकर आई है। मुख्यमंत्री साय आज जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कमर ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों के उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे । इसके तहत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं ,जिसमें पहली 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ताओं हेतु समाधान योजना , दूसरी सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शन धारी उपभोक्ता हेतु समाधान योजना तथा तीसरी सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता हेतु योजना।इस योजना में मुख्य रूप से इन श्रेणियां में शामिल उपभोक्ताओं को अपने विद्युत देयक जमा करने हेतु प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में शत प्रतिशत छूट के साथ ही 75% तक मूल राशि में भी छूट का प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए इन श्रेणियों में शामिल उपभोक्ताओं को अपना पंजीयन करना होगा। इन उपभोक्ताओं को छूट के पश्चात शेष बकाया राशि की किश्तों के भुगतान पर आगामी माह में कोई अधिभार भी नहीं देना होगा। पंजीयन हेतु बकाया राशि का 10% न्यूनतम भुगतान करना अनिवार्य होगा। योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें