मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के कोटा में शिव बारात में फैला करंट, 12 बच्चे झुलसे, दो की हालत गम्भीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान के कोटा में शिव बारात में फैला करंट, 12 बच्चे झुलसे, दो की हालत गम्भीर

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के नदी पार क्षेत्र में कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शिव बारात में शामिल बच्चों के समूह के अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से उसमें शामिल 12 बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही सांसद ओम बिरला व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अस्पताल पहुंचे और बच्चों से मिलकर घटना की जानकारी ली। धार्मिक आयोजन में बड़ा हादसा होने की खबर ने सभी श्रद्धालुओं को हिलाकर रख दिया।यह गम्भीर हादसा शुक्रवार दोपहर में हुआ, जब कुछ बच्चे धार्मिक झंडा लेकर शिव यात्रा में सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला। देखते ही देखते धार्मिक उल्लास के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।यह घटना कुन्हाड़ी क्षेत्र में थर्मल चौराहे के पास हुई है। सभी घायलों को महाराव भीमसिंह अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों की भीड़ लगी रही। तमाम श्रद्धालुओं ने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।कुन्हाडी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल बच्चों के इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं। जांच के बाद ही कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें