मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में लोकसभा की तीन सीट और गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में लोकसभा की तीन सीट और गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

झारखंड में लोकसभा की तीन सीट और गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

रांची: लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण में होनेवाले लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जिसके बाद 26 अप्रैल शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस चरण में तीन लोकसभा हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में 20 मई को मतदान होंगे। प्रत्याशी इन सीटों पर 3 मई तक नामांकन कर सकते है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा के अनुसार इन सीटों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को होगी, वहीं नाम वापसी 06 मई तक है. इन सीटों के लिए नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक होगा। वही गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही होगा। इस उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उतारने का फैसला किया है। कल्पना सोरेन 29 अप्रैल को नामांकन करेंगी। वही एनडीए की ओर से बीजेपी ने दिलीप वर्मा को चुनाव मैदान में है।

मालुम हो की गांडेय सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जेएमएम से सरफराज अहमद ने जीत दर्ज की थी।राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सरफराज अहमद ने इस सीट को छोड़ने का निर्णय लिया और राज्यसभा जाने में सफल रहे। इस वजह से खाली हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें