मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान और मोतिहारी में आज प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा -निशाने पर होंगे कांग्रेस और लालू-तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीवान और मोतिहारी में आज प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा  -निशाने पर होंगे कांग्रेस और लालू-तेजस्वी

सीवान और मोतिहारी में आज प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा

-निशाने पर होंगे कांग्रेस और लालू-तेजस्वी

पटना।दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दो जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले मोतिहारी जाएंगे, जहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद पीएम मोदी सीवान के लिए रवाना हो जाएंगे। सीवान में वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे। सीवान से ही वह महाराजगंज को भी साधेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। पांच चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब दो चरण के चुनाव बाकी हैं। ऐसे में बीजेपी कोई भी कोर कर नहीं छोड़ने वाली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान अपनी हाथों में ले ली है। अपने प्रचार अभियान के तहत वह तूफानी दौरा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री सातवीं बार बिहार पहुंचे हैं।बिहार में मंगलवार को प्रधानमंत्री दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की पहली सभा मोतिहारी के गांधी मैदान में होगी, जहां वह पार्टी के सांसद और पूर्वी चंपारण सीट से उम्मीदवार राधामोहन सिंह के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। मोतिहारी में पीएम सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचेंगे। यहां उनका एक घंटे का कार्यक्रम है। इस सीट पर राधामोहन सिंह का सीधा मुकाबला महागठबंधन के राजेश कुशवाहा के साथ है।मोतिहारी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री करीब 12 बजे सीवान के गोरियाकोठी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गोरियाकोठी से करीब आठ किलोमीटर दूर आग्या गांव में पीएम की रैली आयोजित की गई है। गोरियाकोठी की चुनावी सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान की एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा और महाराजगंज से उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट की अपील करेंगे।बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह करीब 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और नारी शक्ति को ताकत का अहसास कराएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री सोमवार की शाम पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से वह राजेन्द्रनगर गए जहां उन्होंने दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात की थी और उसके बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। राजभवन में उन्होंने रात्री विश्राम किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें