मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा के चुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को मतदान, उप्र में सर्वाधिक 10 सांसद बनेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यसभा के चुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को मतदान, उप्र में सर्वाधिक 10 सांसद बनेंगे

लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। इनमें सर्वाधिक दस सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।चुनाव आयोग के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे से होगी। इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है।उप्र से इन दस सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्मभाजपा के अनिल अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल सिंह तोमर, सुधांशु त्रिवेदी तथा हरनाथ सिंह यादव और समाजवादी पार्टी से जया बच्चन के कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहे हैं।इन 15 राज्यों में होंगे चुनावआंध्र प्रदेश में तीन सीटों पर, बिहार में छह, छत्तीसगढ़ में एक, गुजरात में चार, हरियाणा में एक, हिमाचल प्रदेश में एक, कर्नाटक में चार, मध्य प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में छह, तेलंगाना में तीन, उत्तर प्रदेश में 10, उत्तराखंड में एक, पश्चिम बंगाल में पांच, ओडिशा में तीन और राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें