मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी-एमपी समेत छह राज्यों में एसआईआर की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग का फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी-एमपी समेत छह राज्यों में एसआईआर की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग का फैसला

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

बता दें कि ईसीआई संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध पर आयोग ने नए शेड्यूल को मंजूरी देते हुए संशोधित तिथियां जारी की हैं।

यह पुनरीक्षण 1 जनवरी 2026 को रेफरेंस तिथि मानकर किया जा रहा है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तमिलनाडु और गुजरात में एन्यूमरेशन अवधि अब 14 दिसंबर 2025 तक (रविवार) रहेगी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को प्रकाशित होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान एवं निकोबार में एन्यूमरेशन अवधि 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक बढ़ाई गई है और इन तीनों के लिए ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जारी की जाएगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश में एन्यूमरेशन अवधि 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) तक बढ़ाई गई है और ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इससे पहले संशोधित कार्यक्रम में एन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर 2025 तक थी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जानी थी।

इसके साथ ही, गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एन्यूमरेशन अवधि आज यानी 11 दिसंबर को समाप्त हो रही है।

इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

केरल के लिए कार्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है। यहां एन्यूमरेशन अवधि 18 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी और ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए, इसके लिए नए मतदाताओं को फॉर्म 6 के साथ घोषणा-पत्र भरकर बीएलओ को जमा कराने या फिर ईसीआई नेट या ऐप/पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतिम मतदाता सूची फरवरी 2026 में प्रकाशित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें