मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों के डीएम और एसपी पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों का किया तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों के डीएम और एसपी पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों का किया तबादला

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज चार राज्यों गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे नेतृत्व पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया है। आयोग का कहना है कि यह उसकी मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 में समान अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।आयोग के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। जिले में डीएम और एसपी के पद क्रमशः भारतीय प्रशासनिक और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए होंगे।स्थानांतरित किए जाने वाले अधिकारी1. गुजरातः छोटा उदयपुर और अहमदाबाद ग्रामीण जिलों के एसपी।2. पंजाबः पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण और मलेरकोटला जिलों के एसएसपी।3. ओडिशाः ढेंकनाल के डीएम और देवगढ़ और कटक ग्रामीण जिलों के एसपी।4. पश्चिम बंगालः- पूर्वी मेदिनीपुर, झारग्राम, पूर्वी बर्धमान और बीरभूम जिलों के डीएम।इसके अतिरिक्त, आयोग ने निर्वाचित राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ रिश्तेदारी या पारिवारिक जुड़ाव के मद्देनजर पंजाब में एसएसपी बठिंडा और असम में एसपी सोनितपुर के तबादले का भी निर्देश दिया है।प्रशासन के पक्षपातपूर्ण होने या समझौता करने की आशंका को दूर करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में इन दोनों जिलों के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी संबंधित राज्य सरकारों को इसकी सूचना दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें