सोरेन परिवार की बड़ी और छोटी बहू के बीच गांडेय विधानसभा उप चुनाव मे होगा मुकाबला तो बदलेगी झारखंड की राजनीति फिजा

सोरेन परिवार की बड़ी और छोटी बहू के बीच गांडेय विधानसभा उप चुनाव मे होगा मुकाबला तो बदलेगी झारखंड की राजनीति फिजा
रांची: झारखंड के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार माने जाने वाले शिबू सोरेन परिवार की दो बहू अब आमने-सामने होंगी। अगर गांडेय विधानसभा उप चुनाव मे बीजेपी से सीता सोरेन और जेएमएम से कल्पना सोरेन बतौर प्रत्याशी राजनीति के मैदान मे उतरती है तो मुकाबला दिलचस्प होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है की आगे की राजनीति की फिजा कैसी होगी। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जेएमएम से ताल ठोक रहीं हैं तो उनकी जेठानी और दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन बीजेपी के खेमे को मजबूत करने में लग गईं हैं। एक को झारखंड बचाना है तो दूसरी झारखंड को नहीं झुकने देने की बात कह रही हैं। मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से झारखंड की राजनीति में एक के बाद एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहानुभूति की लहर पर सवार होकर राजनीति के मैदान में उतर चुकी हैं तो दूसरी ओर हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी सीता सोरेन ने भाजपा ज्वाइन कर सहानुभूति की एक और लहर पैदा करने की संभावना जगा दी है। शिबू सोरेन के परिवार में दो फाड़ हो गया है। अब सवाल है कि सोरेन परिवार में पड़ी दरार का फायदा कल्पना सोरेन को मिलेगा या सीता को। इसका जवाब फिलहाल कयासों में उलझा हुआ है।





