मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

ईआईएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों पर निकाली नई वैकेंसी, 20 मार्च से आवेदन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईआईएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों पर निकाली नई वैकेंसी, 20 मार्च से आवेदन शुरू

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के कुल 59 पदों पर भर्ती के लिए एक नई वैकेंसी का शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

ईआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ईआईएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कैमिकल इंजीनियरिंग के 7, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 24, सिविल इंजीनियरिंग के 21 और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के 7 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिटेस्ट का गेट 2026 परीक्षा में उपस्थित होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी ध्यान दें, गेट 2024 या गेट 2025 के स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एक्टिव एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

बता दें कि ईआईएल की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नई वैकेंसी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें