मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

बुलंदशहर हादसे में आठ की मौत, कई घायल; मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बुलंदशहर हादसे में आठ की मौत, कई घायल; मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर ट्राली में एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ की मृत्यु हो गई, जबकि 45 लोगों का इलाज चल रहा है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अलीगढ़ के बॉर्डर एनएच 34 पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर में करीब 60 से 61 लोग कासगंज थाना क्षेत्र के लोग राजस्थान जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। इस कारण ट्रैक्टर पलट गया और काफी संख्या में लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 45 लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें तीन लोग गंभीर हैं। 10 अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

उन्होंने बताया कि 10 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। 23 लोगों का इलाज अन्य अस्पताल में हो रहा है। मौके से ट्रैक्टर हटा लिया गया है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वह पुलिस कस्टडी में है। सभी कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिकता घायलों का इलाज है। उसके लिए व्यवस्था की गई है।

उधर मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। इस हादसे में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ सभी घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें