मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ही ध्यान केंद्रित करेगी एनटीए : धर्मेंद्र प्रधान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ही ध्यान केंद्रित करेगी एनटीए : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 2025 से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगी और केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने आज एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि मंत्रालय ने एनटीए में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एक्शन टेकन रिपोर्ट के तहत इसे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पैनल ने एनटीए के पुनर्गठन का सुझाव दिया है। परीक्षा एजेंसी में 10 नए पद सृजित किए जाएंगे। इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है।उन्होंने रिपोर्ट के कुछ प्रमुख बिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2013-14 से ज्यादा स्कूल अभी 2023-24 में हैं। स्कूल में बिजली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले 53 प्रतिशत स्कूलों में बिजली थी लेकिन अब 91.8 प्रतिशत स्कूलों में बिजली है। यह कदम मेडिकल प्रवेश नीट परीक्षा के कथित एवं संदिग्ध लीक और अन्य गड़बड़ियों के कारण कई अन्य परीक्षाओं को रद्द करने के बाद इस साल की शुरुआत में गठित एक उच्चस्तरीय पैनल की सिफारिश के आधार पर परीक्षा सुधारों का हिस्सा है।शिक्षा मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस बारे में भी बातचीत कर रहा है कि क्या परीक्षा पारंपरिक पेन और पेपर आधारित मोड में आयोजित की जानी चाहिए या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में बदल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में परीक्षाओं के सुरक्षित और सफल आयोजन के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। मंत्री ने कहा कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें