मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची सीएम आवास, पूछताछ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची सीएम आवास, पूछताछ शुरू

सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची सीएम आवास, पूछताछ शुरू

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंच गयी है।ईडी की टीम 6 गाड़ी से सीएम आवास पहुंची है।वहीं दिल्ली से आए तीन अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद हैं। ईडी की टीम सीएम और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है। साथ ही संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा।इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ ईडी ऑफिस व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है।

ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किये गये हैं। ईडी ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरेकेडिंग की गयी है।गौरतलब है, कि सीएम को ईडी ने पहली बार 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन छह समन के बाद भी सीएम का पत्र ही ईडी दफ्तर पहुंचता रहा, लेकिन सीएम ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए।इसके बाद सीएम को सातवां समन भेज आखिरी मौका देने की बात ईडी ने लिखी थी।सातवें समन पर भी उपस्थित नहीं होने के बाद ईडी ने कानूनी प्रकियाओं का उल्लेख करते हुए फिर से समन और पत्र भेज दिया था। जिसे ईडी का आठवां समन माना गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें