मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ और मंदसौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदारों और बिचौलियों के ठिकानों पर मारा छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ और मंदसौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदारों और बिचौलियों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि (डीएमएफ) ट्रस्ट के फंड में कथित हेराफेरी के मामले में 18 स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न वेंडरों, ठेकेदारों और बिचौलियों के परिसरों पर की जा रही है।

आरोप है कि जिला खनिज निधि फंड की बड़ी राशि का छत्तीसगढ़ बीज निगम के माध्यम से हेराफेरी और दुरुपयोग किया गया।

जानकारी के अनुसार, जिला खनिज निधि (डीएमएफ) एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है, जो छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खनन प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के हितों में काम करता है।

इसके अलावा, ईडी ने दुर्ग जिले के भिलाई-3 में भी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि ईडी ने अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिवकुमार मोदी के घर छापा मारा है। इस कार्रवाई में छह से अधिक ईडी अधिकारी शामिल हैं और सीआरपीएफ ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला है।

अन्ना भूमि ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल हैं।

ईडी की यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

साथ ही, ईडी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में पूर्व जिला आबकारी अधिकारी बीएल. डांगी के यश नगर स्थित निजी आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ी किया गया है।

बता दें कि डांगी के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है और ईडी की यह कार्रवाई उसी सिलसिले में मानी जा रही है।

ईडी की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और मंदसौर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ चल रही व्यापक जांच का हिस्सा है। जांच के परिणामस्वरूप और खुलासे होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें