मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन और भानु प्रताप को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे ईडी के अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सोरेन और भानु प्रताप को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे ईडी के अधिकारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानु प्रताप प्रसाद को होटवार जेल से लेकर मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। ईडी ने भानु को चार दिनों के रिमांड पर लिया है। ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन और भानु प्रताप प्रसाद को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे है।उल्लेखनीय है कि दो फरवरी को ईडी ने पांच दिनों की पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को रिमांड पर लिया है। बुधवार को रिमांड अवधि का अंतिम दिन है। बड़गाईं अंचल स्थित 8 एकड़ 46 डिसमिस जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में ही भानु प्रताप प्रसाद को भी ईडी ने रिमांड पर लिया है। अब ईडी की टीम हेमंत सोरेन और भानु प्रताप प्रसाद को आमने-सामने बैठकर पूछताछ कर रही है।दूसरी ओर, ईडी ने बड़गाई अंचल के प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। शसेंद्र महतो ने बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन की नापी की है। ईडी की टीम ने अमीन शसेंद्र महतो से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें