1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन

रांची: साहिबगंज जिला में हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने
कन्हैया खुडानिया सहित 30 लोगों को समन भेजा है। इस मामले में ईडी उनसे 17
जनवरी से पूछताछ शुरू करेगी। विदित हो कि बीते तीन जनवरी को कन्हैया के घर
में छापेमारी के दौरान ईडी को छह लाख नकदी के साथ 30 अलग-अलग बेनामी बैंक
अकाउंट के खाते मिले थे। इन बेनामी अकाउंट खातों की जांच मामले के दौरान
सामने आए नाम के लोगों को समन जारी किया गया है। अब इस मामले में इन सभी
30 खाताधारकों से ईडी की टीम पूछताछ करेगी। ईडी द्वारा अबतक हुई जांच में
किराए के बैंक अकाउंट की जानकारी मिली है। इन किराए के अकाउंट से करोड़ों
रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया है।





