मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख की नकदी और दो लग्जरी कारें जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख की नकदी और दो लग्जरी कारें जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कार और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।केंद्रीय जांच एजेंसी सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से ज्यादा समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान जांच अधिकारियों ने आवास परिसर की तलाशी ली।आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ईडी की टीम कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए सोमवार को हेमंत सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री सोरेन के आवास परिसर की तलाशी ली। ईडी के अधिकारियों ने देर रात हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए और दो लग्जरी कारें भी जब्त की हैं।उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी कई बार हेमंत सोरेन को समन जारी कर चुकी है। हालांकि, कई बार समन जारी होने के बाद भी सोरेन केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए।वहीं, बीते दिनों ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके सरकारी आवास पर कई घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने सोरेन को फिर से समन जारी कर 29 या 30 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इसी सिलसिले में ईडी की टीम दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची थी लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें