मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट में सुनील यादव की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी ने जवाब के लिए मांगा समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड हाई कोर्ट में सुनील यादव की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी ने जवाब के लिए मांगा समय

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में आरोपित सुनील यादव की ओर से दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। मामले में जवाब दाखिल करने के लिए ईडी की ओर से से कोर्ट से दाे सप्ताह के समय की मांग की गई। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 29 नवंबर निर्धारित की है। मामले में सुनील यादव अभी जमानत पर है, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है।पीएमएलए की अदालत ने सुनील यादव की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सुनील यादव की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पक्ष रखा। आरोपित सुनील यादव, दहू यादव का भाई है।ईडी कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपित सुनील का भाई दाहु यादव अब तक फरार है। ईडी ने साहिबगंज में अवैध खनन घोटाले की जांच में पंकज मिश्रा के साथ ही सुनील यादव और दाहु यादव को अवैध खनन में लिप्त पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें