ईडी ने रिकवर किए चैट, विनोद सिंह का मैसेज, कहीं का डीसी बना दो शशि रंजन…नो रिलेशन प्योर कमर्शियल

रांची: ईडी ने जांच के दौरान सत्ता के करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट को हासिल कर लिया है।इस चैट से यह प्रतीत होता है कि वह आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग काम में लगा हुआ था। ईडी ने जो चैट हासिल किया है, वह जून 2020 की है और मैसेज एकतरफा है।दूसरी तरफ से कोई जवाब (रिप्लाई) नहीं दिया गया है।चैट 539 पन्नों में है। जिसमें आईएएस अधिकारियों को जिले का डीसी बनाने और डीसी बनाने के लिए करोड़ों रुपए के ऑफर विनोद सिंह ने दिए हैं।
वाट्सअप के कुछ अंश
कहीं का डीसी बना देना…नो रिलेशन प्योर कमर्शियल
भाई…शशि रंजन आईएएस
आइजी प्रिजन, सूडा डायरेक्टर
इसको भी डीडीसी हजारीबाग,बोकारो …
मालूम हो कि ईडी ने सात फरवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ की थी। एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस में कई दस्तावेजों के साथ विनोद सिंह पहुंचे थे। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद ईडी ने उसी दिन विनोद सिंह को वापस भेज दिया। आर्किटेक्ट विनोद सिंह सत्ता शीर्ष का करीबी है।





