रांची की एसआई मीरा सिंह और कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव के ठिकानों पर ईडी की रेड

रांची : राजधानी रांची की एसआई मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम दरोगा मीरा सिंह और कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम दोनों के ठिकानों पर रेड मारी है। मीरा सिंह वर्तमान में तुपुदाना थाना की प्रभारी के रूप में कार्यरत है।
सुबह छह बजे ही पहुची ईडी की टीम
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम गुरुवार की सुबह छह बजे ही सब इंसेक्टर मीरा सिंह के तुपुदाना स्थित आवास पहुच गई।बताया जा रहा है कि जमीन और बालू कारोबार को लेकर यह छापेमारी की गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मालुम हो की खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में मीरा का तबादला रांची हो गया। जिसके बाद उन्हें तुपुदाना ओपी प्रभारी बना दिया गया।तुपुदाना में कई विवाद में पड़ने के बाद मीरा का तबादला हजारीबाग कर दिया गया था, लेकिन बाद में मुख्यालय के आदेश पर ही उसे रद्द भी कर दिया गया।





