मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में ईडी का 20 जगह छापा, मंत्री, आला अफसरों, इंजीनियर्स से संबंधित ठिकानों पर दबिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में ईडी का 20 जगह छापा, मंत्री, आला अफसरों, इंजीनियर्स से संबंधित ठिकानों पर दबिश

रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमों ने राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक दबिश दी है। टीमों ने आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापा मारा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी सहित अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।ईडी की यह कार्रवाई रांची के पंडरा थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई है। इस मामले में अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ईडी को मैनेज करने के नाम पर छह करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने ईसीआईआर (इकोनॉमिक ऑफेंस कंप्लेंट रिपोर्ट) दर्ज की है।ईडी ने इससे पहले आठ अक्टूबर को भी इसी मामले में रांची, धनबाद और पटना के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा था। इन ठिकानों में पंडरा क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण और जमीन कारोबारी संजीव पांडेय से जुड़े ठिकाने शामिल थे। इस छापे के दौरान ईडी को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। ईडी ने 12 अक्टूबर को भी चुटिया में छापा मारा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें