मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली। दिल्ली बम विस्फोट मामले में मंगलवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी तथा उसके ट्रस्टियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।

सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई छापेमारी को लेकर ईडी की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन, ईडी सूत्रों के अनुसार, कुल 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई है।

ईडी की टीमें दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के मुख्यालय, फरीदाबाद कैंपस और ट्रस्टियों के आवासों-कार्यालयों पर पहुंची हैं। दस्तावेजों की जांच और जब्ती का काम जारी है। ईडी फिलहाल इस मामले से जुड़े संभावित वित्तीय और परिचालन संबंधों की जांच कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, अल फलाह यूनिवर्सिटी के कामकाज में कई वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं।

ईडी की रडार पर यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी हैं। ईडी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी खड़ा करने के लिए उसके पास करोड़ों रुपए कहां से आए हैं। क्योंकि, धोखाधड़ी के मामले में वे जेल भी जा चुके हैं। दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में भी सिद्दीकी को समन भेजा जा चुका है, लेकिन वे पेश नहीं हुए।

ज्ञात हो कि 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट हुआ था।

जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। इस विस्फोट को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा माना जा रहा है और इसकी जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दी है।

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद अल फलाह विश्वविद्यालय निगरानी के केंद्र में है। दावा है कि यही से साजिश रची गई थी। हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से कहा जा रहा है कि कैंपस में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल नहीं हुआ है। फिलहाल, ईडी की रेड से कई चीजें सामने आएंगी। दावा किया जा रहा है कि यह एक लंबी चेन हैं, जिसकी कड़ियां सुलझने से कई चीजें साफ होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें