मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर दूुसरे दिन भी ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर दूुसरे दिन भी ईडी की छापेमारी

रांची। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। ईडी की एक टीम अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। जमीन कब्जा और अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मामले में जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है।ईडी ने मंगलवार को विधायक के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत 17 ठिकानों पर छानबीन की थी। ईडी ने अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल व दूसरे डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं। ईडी के मुताबिक, कई कागजातों से जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे और अवैध तरीके से अर्जित पैसे के निवेश के प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जा रही है। ईडी ने सभी से उनकी आय, चल-अचल संपत्ति का पूरा विवरण हलफनामा के जरिए मांगा है।कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ईडी ने साल 2023 में मांगी थी। अप्रैल 2023 में हजारीबाग पुलिस ने अंबा प्रसाद पर केरेडारी, बड़कागांव व कटकमदाग थाने में दर्ज केस की जानकारी ईडी को दी थी। केरेडारी में अंबा प्रसाद को केस संख्या 37/18 में आरोपित बनाया गया था।।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें