मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी.नागेंद्र को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेंगलुरु, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के पूर्वमंत्री

बी. नागेंद्र को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित

जनजाति विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग

केस की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

नागेंद्र को शुक्रवार

सुबह उनके आवास से निदेशालय के दफ्तर ले जाया गया। उनसे 13 घंटे से अधिक

समय तक पूछताछ की गई। उन्हें रात करीब 10ः30 बजे दफ्तर में ही गिरफ्तार

किया गया। उन्हें आज विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

ईडी ने

इस केस में गुरुवार को कर्नाटक समेत चार राज्यों में छापा मारा था। अब तक

करीब 50 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए जा चुके हैं। इस घोटाले

में आरोप लगने के बाद नागेंद्र ने छह जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया

था। इस केस का खुलासा तब हुआ जब लेखा अधीक्षक चंद्रशेखरन ने 26 मई को

आत्महत्या कर ली थी। चंद्रशेखरन ने सुसाइड नोट में दावा किया कि निगम के

बैंक खाते से 187 करोड़ रुपये अनधिकृत रूप से स्थानांतरित कर दिए गए।

सुसाइड

नोट में निगम के निलंबित किए जा चुके प्रबंध निदेशक जेजी पद्मनाभ, लेखा

अधिकारी परशुराम जी. दुरुगनवर और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य प्रबंधक

सुचिस्मिता रावल का नाम भी है। चंद्रशेखरन ने नोट में लिखा कि 'मंत्री' ने

धन हस्तांतरित करने का मौखिक आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें