मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस मनीष रंजन से कल ईडी करेगी पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईएएस मनीष रंजन से कल ईडी करेगी पूछताछ

आईएएस मनीष रंजन से कल ईडी करेगी पूछताछ

रांची: ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन से 28 मई मंगलवार को पूछताछ करेगी। ईडी ने मनीष रंजन को 25 मई को समन भेजकर 28 मई को पूछताछ के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल आफिस बुलाया है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम और आईएएस मनीष रंजन को आमने-सामने बैठाकर ईडी पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि मंत्री आलमगीर आलम उनके ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर से हुई अब तक की पूछताछ में मनीष रंजन की संलिप्तता सामने आयी है। इसी मामले को लेकर ईडी की ओर से मनीष रंजन को फिर से दूसरा समन किया गया है। मनीष रंजन वर्तमान में भू राजस्व विभाग के सचिव हैं। इससे पहले वह ग्रामीण विकास विभाग के सेक्रेटरी के पद पर पदस्थापित रह चुके हैं। इससे पूर्व मनीष रंजन को ईडी ने 22 मई को समन कर 24 मई को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया था। लेकिन मनीष रंजन ने पत्र भेजकर समय की मांग की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें