मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री आलमगीर आलम से छह दिनों तक ईडी करेगी पूछताछ , कोर्ट ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री आलमगीर आलम से छह दिनों तक ईडी करेगी पूछताछ , कोर्ट ने दी मंजूरी

मंत्री आलमगीर आलम से छह दिनों तक ईडी करेगी पूछताछ , कोर्ट ने दी मंजूरी

रांची : टेंडर घोटाला मामले में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान आलमगीर आलम जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। इसके बाद ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने आलमगीर आलम को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। आपको बता दें कि ईडी ने बीते पांच मई को टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये नकदी बरामद किये थे। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पांच मई की देर रात को आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें