मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन को ईडी का समन ,24 को पुछताछ के लिए बुलाया जोनल ऑफिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन को ईडी का समन ,24 को पुछताछ के लिए बुलाया जोनल ऑफिस

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन को ईडी का समन ,24 को पुछताछ के लिए बुलाया जोनल ऑफिस

रांची: टेंडर कमीशन घोटाले मामले में ईडी ने आईएएस मनीष रंजन को को समन किया है। ईडी ने मनीष रंजन को समन भेजकर पूछताछ के लिए 24 मई को जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। आपको बता दें कि मनीष रंजन वर्तमान में भू राजस्व विभाग के सचिव है, इससे पहले वह ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर रह चुके हैं।

मालुम हो कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तारी के बाद ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब ईडी के रडार पर झारखंड सरकार के कई मंत्री और आईएएस अधिकारी हैं। ईडी अब एक एक को समन भेजने की तैयारी में हैं। इधर ईडी की इस करवाई से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि पहले भी ईडी ने कारवाई करते हुए आईएएस पूजा सिंघल,पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व डीसी छवि रंजन ,चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम समेत कई अधिकारी और नेताओं को को जेल भेजने का काम किया है। अब जब ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को जब ईडी ने गिरफ्तार किया तो कयास लगाया जा रहा था कि शायद मामला यही रफा दफा हो जाएगा। मगर अब जो सबूत ईडी के हाथ लगे हैं। इससे राजनीति दलों और ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें