मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवर्तन निदेशालय ने हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद और कोलकाता के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रवर्तन निदेशालय ने हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद और कोलकाता के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया

रांची, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में गुरुवार

देररात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दो अन्य आरोपितों में द रजिस्ट्रार ऑफ इश्योरेंस कोलकाता के दो

कर्मी संजीत कुमार और तापस घोष शामिल हैं। तीनों को पूर्व मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी आज

तीनों को रांची स्थित पीएमएलए की अदालत में प्रस्तुत करेगी, जहां उन्हें

रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देकर अनुमति मांगेगी।

जमीन

घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल

कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने

देररात तीनों की गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हजारीबाग का मुंशी डीड राइटर

इरशाद मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर फर्जी डीड तैयार करता था।

रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस कार्यालय के कर्मी तापस घोष पर कार्यालय से जमीन

के मूल दस्तावेज को गायब करने का आरोप है। दूसरे कर्मी संजीत कुमार पर भी

कार्यालय से डीड गायब करने का आरोप है। ईडी ने रांची के सदर थाने में एक

जून, 2023 को बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप पर

दर्ज प्राथमिकी के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें