मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन घोटाला मामले में जेएमएम नेता समेत 9 जगहों पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन घोटाला मामले में जेएमएम नेता समेत 9 जगहों पर ईडी की छापेमारी

जमीन घोटाला मामले में जेएमएम नेता समेत 9 जगहों पर ईडी की छापेमारी

रांचीः जमीन घोटाले मामले में जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत 9 अलग अलग ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार जमीन दलाल सद्दाम से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।आपको बता दें कि लैंड स्कैम की अब तक की जांच में ईडी अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान और फैयाज खान को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें