मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में ईडी की रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप समेत अन्य कारोबारियों के यहां छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में ईडी की रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप समेत अन्य कारोबारियों के यहां छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की टीमें पहुंचीं । ईडी की टीम सुबह कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच गयी थीं और जांच में जुटी हुई हैं।ईडी की टीम आज सुबह दो इनोवा कार में रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और कार्यालय में पहुंचीं और दस्तावेजों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों(मोबाइल -लैपटॉप) की जांच कर रही हैं। इस ग्रुप के तीन भाई संजय, हरीश एवं एक अन्य अपने माता-पिता के साथ रहते हैं।आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि ईडी की टीम ने इसके अलावा बिलासपुर में मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप के यहां भी छापा मारा है। बिलासपुर शहर में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के यहां भी ईडी की एक टीम पहुंची और जांच कर रही है। यह कार्रवाई शराब कंपनी के स्टॉक एक्सचेंज और कोल घोटाले से संबंधित बतायी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें