मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट में बिहार में गिरते पुलों की गूंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट में बिहार में गिरते पुलों की गूंज

नई

दिल्ली,। बिहार में लगातार पुल गिरने की बढ़ती घटनाओं

का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई

याचिका में बिहार में मौजूदा और हाल के वर्षों में हुए छोटे-बड़े पुलों के

सरकारी निर्माण का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश देने की मांग की गई है।

यह

याचिका वकील बृजेश सिंह ने दायर की है। याचिका में कमजोर संरचनाओं को

ध्वस्त करने या पुनर्निर्मित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई हैl

याचिका में कहा गया है कि बिहार में पुलों की सुरक्षा के लिए समिति जैसे

स्थायी निकाय का गठन किया जाए। याचिका में पिछले दो सालों में दो बड़े

पुलों और छोटे और मंझोले कई निर्माणाधीन पुल या बनने के फौरन बाद गिरने,

ढहने और बह जाने की पिछले दो सालों की घटनाओं का जिक्र किया गया है।

याचिका

में कहा गया है कि बिहार बाढ़ प्रभावित राज्य है। यहां 68,800 वर्ग

किलोमीटर यानी राज्य का 73.6 फीसदी भू-भाग भीषण बाढ़ की चपेट में आता है।

इसका निराकरण किया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें