मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान ने गोलाबारी कर कुपवाड़ा, उरी और पुंछ में घरों और धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकिस्तान ने गोलाबारी कर कुपवाड़ा, उरी और पुंछ में घरों और धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना

जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सीमा पार से की गई भारी गोलाबारी से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और पुंछ में घरों और धार्मिक स्थलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने हमलों के बावजूद भारतीय सेना के साथ खड़े रहने की कसम खाई है।उरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में घरों और संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर हमला किया है।पुंछ में नागरिक इलाकों में घरों और पानी की टंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुंछ निवासी बलबीर सिंह ने कहा कि उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने गुरुद्वारा, मंदिर और मस्जिद पर गोलाबारी की है। उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं जरूर हैं पर उनमें यह जज्बा है कि वह यहां रहना जारी रखेंगे और भारतीय सेना के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है।राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज जम्मू में आप शंभू मंदिर के पास के इलाके की घेराबंदी कर दी है। यहां पाकिस्तान ने हमला किया है। एसडीआरएफ कर्मियों ने पुष्टि की कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मंदिर के पास रहने वाले एक निवासी ने कहा कि शंभू मंदिर में लोग सुबह पूजा करने आते हैं लेकिन सायरन बजने के कारण यहां कम लोग थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।इस बीच जम्मू पुलिस और अन्य एजेंसियां घटनास्थल से प्रेक्षापास्त्र के टुकड़े बरामद करने के लिए काम कर रही हैं। जम्मू के बिश्नाह और लासजान इलाकों में प्रेक्षापास्त्र बरामद किए गए हैं। अखनूर में भी छर्रे और मलबा मिला, हालांकि कोई बड़ी संरचनात्मक क्षति की सूचना नहीं है।इस बीच आज तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान के चार एयरबेसों पर हमला किया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने भारत में 26 ठिकानों पर हमला किया। इसके तुरंत बाद भारत ने जवाबी हमला किया। नियंत्रण रेखा पर कई जगहों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें