मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, 235 लोगों की गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
वेनेजुएला में भूकंप का कहर, 235 लोगों की गई जान

काराकास। वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या पहले बताए गए 32 से बढ़कर 235 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश के उत्तरी इलाकों में आए दो भीषण भूकंपों के बाद बचाव और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन प्रमुख कदमों की घोषणा की है।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि कार्यवाहक राष्ट्रपति ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए निजी कंपनियों को मलबा हटाने वाले भारी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विशेष राहत कोष बनाने और प्रभावित कारोबारियों के लिए विशेष ऋण सुविधा शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ये कदम देश में कई दशकों बाद आए सबसे भीषण भूकंपों से निपटने के लिए उठाए गए हैं।

विदेश मंत्री इवान गिल ने गुरुवार को कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय सहायता के समन्वय के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय देशों सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों के कम से कम एक दर्जन देशों ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने की पेशकश की है।

वेनेजुएला में बुधवार को लगातार दो भूकंप आए, जिनकी तीव्रता 7.2 और 7.5 थी। इस भूकंप ने उत्तर-मध्य राज्य ला गुएरा में बहुत ज्यादा तबाही मचाई और काराकस मेट्रोपॉलिटन इलाके में भारी नुकसान हुआ।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज के अनुसार, करीब 200 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। रोड्रिगेज ने कहा, "हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की उम्मीद में समय के खिलाफ दौड़ रहे हैं।"

दोनों भूकंप लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आए, जिससे उनकी अधिकांश ऊर्जा सतह के निकट ही मुक्त हुई। दोनों झटकों के बीच एक मिनट से भी कम का अंतर था। इसके बाद आए लगातार झटकों (आफ्टरशॉक्स) के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी सरकारी एजेंसियों को तत्काल सहायता के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, "वेनेजुएला के महान लोगों पर आए ये दोनों बड़े भूकंप बेहद विनाशकारी हैं और इनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तत्काल तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। हम अपने नए और अच्छे दोस्तों के साथ खड़े हैं। शुरुआती रिपोर्टें बेहद चिंताजनक हैं।"

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वेनेजुएला के लोगों के साथ हमारी एकजुटता। विदेश मामलों के सचिव देश (वेनेजुएला) की सरकार के संपर्क में है और मैंने पहले ही जरूरी मदद की तैयारी के निर्देश दे दिए हैं। अभी के लिए, उन्होंने बचाव और स्वास्थ्य में विशेषज्ञ लोगों के साथ मदद की अपील की है। मेक्सिको हमेशा एकजुटता में है और रहेगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें