मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : भाठागांव बस स्टैंड से जल्द दौड़ेगी 21 ई-बसें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। परिवहन सचिव एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी.

रविशंकर ने आज गुरुवार को भाठागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निरीक्षण

किया।

बस स्टैंड से 21 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए ढ़ाई

एकड़ जमीन का चिन्हांकन किया गया है। उक्त जमीन का परिवहन सचिव व अपर

परिवहन आयुक्त ने अवलोकन किया और नगर निगम व विद्युत विभाग को मूलभूत

अधोसंरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन सचिव व अपर परिवहन

आयुक्त ने पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर का निरीक्षण किया।

पंडरी

के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन

किया। आम नागरिकों से लाइसेंस बनाने के प्रक्रिया के बारे में बातचीत की।

प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण

कार्य को देखा। इसके साथ ही सिटी सेंटर के केंद्र का निरीक्षण कर लाइसेंस

मुद्रण कार्य की जानकारी ली। अब ड्राइविंग लाइसेंस भी पासपोर्ट की तर्ज

बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। सिंगल विंडो के माध्यम से

ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा।

इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त मनोज धुव रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन, व एआरटीओ प्रतीक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें