मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में रेत खदानों की आज से शुरू होगी ई-नीलामी की प्रक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में रेत खदानों की आज से शुरू होगी ई-नीलामी की प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहले चरण में 150 रेत घाटों की नीलामी होगी। इसके तहत जिलेवार एनआईटी (नोटिस इन्वाइट टेंडर) जारी किया जाएगा।गुरुवार को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में खनिज विभाग के अधिकारियों और बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी के अधिकारियों ने रेत घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया और आवश्यक जानकारियां दी गई।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने रेत घाटों की नीलामी को लेकर एमएसटीसी के साथ एक समझौता किया है। जो खनिज विभाग को नीलामी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।खनिज विभाग के ओएसडी महेश बाबू ने बताया है कि शीघ्र ही प्रदेश भर में 150 रेत खदानों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना जारी कर दी जाएगी। इच्छुक बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा, तभी वे नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण में नीलामी के नियम और शर्ते, बोली लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। एनजीटी के नियमों के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत घाटों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 15 अक्टूबर से रेत घाट नई व्यवस्था के साथ शुरू होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें