मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को झटका, डीवीसीएम मल्लेश का कांकेर में आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को झटका, डीवीसीएम मल्लेश का कांकेर में आत्मसमर्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के इलाके में सक्रिय रहे नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीती रात कांकेर जिले के घोर नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया इलाके के बीएसएफ कैंप में नक्सल संगठन डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) मल्लेश ने एके -47 असॉल्ट राइफल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।कांकेर पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों ने आज इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि मल्लेश को शासन की नीति के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।मल्लेश नक्सल संगठन में लंबे समय से विशेष भूमिका निभाता रहा था। वह दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस और जवानों की टुकड़ी लगातार मल्लेश की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यह नक्सली बीएसएफ कैंप तक पहुंचा। उसने ग्रामीणों की उपस्थिति में हथियार डाल दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें