मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामला : सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुर्गापुर मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामला : सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत

दुर्गापुर। दुर्गापुर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले की जांच अब न्यायिक चरण में प्रवेश कर गई है। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से दो (शेख शफीक और रियाजुद्दीन शेख) को मंगलवार को दुर्गापुर उप-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बाकी चार आरोपियों (अपू बाउरी, फिरदौस शेख, नसीरुद्दीन शेख और पीड़िता का सहपाठी वासिफ अली) को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

मामले की जांच के शुरुआती दौर में पुलिस ने अदालत से सभी आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी थी ताकि गहन पूछताछ की जा सके। अदालत ने तीन आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड, दो को 9 दिन की रिमांड और वासिफ अली को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का दावा किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब जांच के अगले चरण में एक टेस्ट आइडेंटिफिकेशन (टीआई) परेड जल्द ही जेल परिसर में कराई जाएगी। यह प्रक्रिया अब तक जुटाए गए सबूतों की पुष्टि में अहम भूमिका निभा सकती है।

यह मामला कुछ हफ्ते पहले सामने आया था, जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने अपने ही कॉलेज के कुछ छात्रों पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इस घटना ने न सिर्फ कॉलेज परिसर में बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया था। कई छात्र संगठनों ने आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी और कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे।

वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित तरीके से की जा रही है। अदालत में प्रस्तुत रिपोर्ट में जांच दल ने अब तक की पूछताछ, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पीड़िता के बयान का पूरा विवरण शामिल किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें