मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के सबसे बड़े दुर्गा पंडाल का उद्घाटन पांच को करेंगे राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य के सबसे बड़े दुर्गा पंडाल का उद्घाटन पांच को करेंगे राज्यपाल

रांची। दुर्गा पूजा को लेकर रांची के धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा मैदान में बने राज्य के सबसे बड़े पंडाल का उद्घाटन पांच अक्टूबर को राज्यपाल करेंगे । उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए जाएंगे। श्री राम लला मंदिर अयोध्या के प्रारूप का निर्माण किया गया है। इसमें मां भवानी विराजेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सी पी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल भी शामिल होंगे।राज्य के सांसद विधायक सहित रांची महानगर , रांची जिला दुर्गा पूजा समिति को भी आमंत्रित किया गया है।श्री राम लला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में पुराना विधानसभा मैदान , धुर्वा में अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है ।मंदिर के प्रारूप के स्तम्भ, शिखर और अन्य डिजाइनों का निर्माण अयोध्या के प्रारूप जैसा साथ ही पंडाल का प्रारूप अयोध्या धाम के श्री राम लला के श्री राम मंदिर जैसा आपको दिखेगा ।पंडाल में भक्त श्री राम लला के दर्शन भी कर पाएंगे। साथ ही मैदान में 30 फीट ऊंची श्री बजरंगबली की विशाल 4 डी मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहेगी। आगामी नवरात्र में पंडाल के गर्भ गृह में मां भवानी का दर्शन दशहरे में 5 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर विजयादशमी तक लोग यहां दर्शन कर सकेंगे।शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष अशोक चौधरी, सचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि पंडाल की लंबाई 170 फीट और चौड़ाई 120 फीट सहित पंडाल की 120 फीट ऊंचाई ने भब्य रूप ले लिया है। मां की मूर्ति विशाल , अद्भुत, अलौकिक है। प्रभु श्री राम की प्रतिमा सिलिकॉन की बनायी गयी है। जो प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा जैसी रहेगी जिसका भक्तजन दर्शन करेंगे। इस बार का पूजा पंडाल पूरे झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा पंडाल होगा और श्रद्धालु भक्तों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग पंडाल में आकर श्री अयोध्या धाम के श्री राम जन्म भूमि के श्री राम मंदिर के प्रारूप का दर्शन प्रतिपदा से पूरे नवरात्र में लगातार कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि धुर्वा वासियों के जरिये काफी उत्साह के साथ समिति को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है । झारखंड सरकार, प्रशासन, एचईसी का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया। सुरक्षा में 50 से ज्यादा प्राइवेट सिक्योरिटी पंडाल में अपनी सेवा देगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें