मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गा महोत्सव : 1 से 10 फीट तक की प्रतिमाओं की मांग, साेमवार काे विराजेंगी मां शेरावाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं से लेकर प्रतिमाएं बनाने वाले मूर्तिकारों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। गणपति महोत्सव की तरह नवरात्र में भी देवी प्रतिमाओं अच्छी बिक्री हो रही हैं। मूर्तिकारों के द्वारा एक फीट से लेकर 10 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। मूर्तिकारों के परिवार के लोग पूरे दिन देवी प्रतिमाओं को बनाने के साथ उन्हें सजाने संवारने में जुटे हैं। इस बार पिछले साल की अपेक्षा प्रतिमाओं के दामों में काफी बढ़े हैं, जिससे मूर्तिकारों को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।शहर के कलक्टरगंज, राधानगर समेत अन्य कई स्थानों में मूर्तिकारों के द्वारा मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को बनाने में महिला व पुरुषों के अलावा बच्चे भी शामिल हैं। मूर्तिकारों के द्वारा माता की विभिन्न तरह की आकर्षक छोटी और बड़ी प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। लोगों ने प्रतिमाओं की बुकिंग करा दी है और काफी लोग प्रतिमाओं को पसंद करने भी आ रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि आने वाले ग्राहकों को संख्या में अब और इजाफा होगा क्योंकि अब ज्यादा समय नहीं बचा है, केवल आज(रविवार) भर का समय बचा है। ग्राहकों की पसंद को भी देखा जा रहा है। लोगों के डिमांड पर ही मां की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं।कलक्टरगंज के मूर्तिकार रंजन का कहना है कि उनके पास 1000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक की प्रतिमाएं हैं। 10 फीट तक की प्रतिमाएं हैं। इन्हें हर्बल कलर से सजाया गया है। 2 माह से प्रतिमाएं बनाने में दिन रात लगे हुए हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस में जूट मिलकर प्रतिमाएं बनाई गई हैं। अब तक छोटी व बड़ी 100 से ज्यादा देवी प्रतिमाएं बना चुके हैं। लगभग 80 मूर्तियों की बुकिंग भी कर चुके हैं।मूर्तिकार ने बताया मूर्तियों को बाल, मुकुट, नग, मोतियों व गोटे से सजाया संवारा गया है। कुछ प्रतिमाओं को वस्त्र भी पहनाये गए हैं। माता की सजी-धजी प्रतिमाओं को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीणांचलों के काफी लोगों ने पहले से अपनी अपनी मूर्तियां बुक करा दी हैं। सिंह वाहिनी मां दुर्गा के साथ महिषासुर, मर्दिनी, अष्टभुजी दुर्गा की प्रतिमाएं भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें