मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म , तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म , तीन गिरफ्तार

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देररात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से स्थानीय लोग सन्न हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे छह-सात लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी भाग गए। महिला रोते हुए टेंट पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बाइक से 45 किलोमीटर का सफर कर दुमका में पुलिस के पास पहुंचे।पुलिस का कहना है कि पर्यटक महिला को तत्काल सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराने के साथ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। एसपी खेरवार ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी आरोपितों को दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने क्षोभ व्यक्त करते हुए चंपाई सोरेन सरकार एवं प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें