मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीबी का नशा मुक्त भारत पखवाड़ा साइकिल रैली से दिया नशा मुक्ति का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अवसर पर सोमवार को साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया।एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि एनसीबी द्वारा पूरे भारतवर्ष में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना, युवाओं को शिक्षित करना, तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से एक सशक्त संदेश देना है। इसी क्रम में जोधपुर जोनल यूनिट द्वारा आज सुबह साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र संगठनों, युवा समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की उपस्थिति रही।इस साइक्लोथॉन में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी भाग लिया। सुबह एनसीबी के जोधपुर कार्यालय से यह साइक्लोथॉन रवाना हुई जिसे झंडी दिखाकर अधिकारियों द्वारा रवाना किया गया। रैली चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 में ब्यूरो के कार्यालय से रवाना होकर नहर चौराहा, मिल्कमैन कॉलोनी, दल्ले खां की चक्की सर्कल, मेडिकल कॉलेज, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, मुख्य रेलवे स्टेशन, सोजती गेट होकर उम्मेद राजकीय स्टेडियम में पहुंचकर सभा में विसर्जित हुई।समापन स्थल उम्मेद स्टेडियम पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने इस अवसर पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और मानस हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1933) के माध्यम से ड्रग्स की स्मगलिंग बाबत सूचना देने का आह्वान किया। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा युवाओं को समाज में परिवर्तन का अग्रदूत बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज, मारुधर ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकेश भारतीया, रिटायर्ड कर्नल बलदेव सिंह चौधरी, रेलवे अस्पताल अधीक्षक डॉ. बुनकर, विशेष लोक अभियोजक एमएल पारीक आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें