मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

डूबान क्षेत्र में फिर बहा स्वच्छ पानी, खराब सोलर पंप सुधारकर पेयजल व्यवस्था बहाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डूबान क्षेत्र में फिर बहा स्वच्छ पानी, खराब सोलर पंप सुधारकर पेयजल व्यवस्था बहाल

धमतरी। सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। विकासखंड धमतरी के ग्राम कोसमी (डूबान) में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप खराब होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था, जिसे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से दूर कर दिया गया।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर क्रेडा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी परीक्षण किया और खराब पंप को बदलकर नया स्पेयर पंप स्थापित किया। इसके बाद जलापूर्ति प्रणाली पुनः सुचारू हो गई। पेयजल व्यवस्था बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से उन्हें बड़ी परेशानी से निजात मिली। क्रेडा विभाग ने बताया कि डूबान क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें