मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. चंद्रशेखर सिंह को फिर से बनाया गया पटना का डीएम -शीर्षत कपिल अशोक समेत 4 आईएएस का ट्रांसफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डॉ. चंद्रशेखर सिंह को फिर से बनाया गया पटना का डीएम  -शीर्षत कपिल अशोक समेत 4 आईएएस का ट्रांसफर

डॉ. चंद्रशेखर सिंह को फिर से बनाया गया पटना का डीएम

-शीर्षत कपिल अशोक समेत 4 आईएएस का ट्रांसफर

पटना। डीएम शीर्षत कपिल अशोक का ट्रांसफर कर दिया गया। आईएएस अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को फिर से पटना का डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही तीन आईएएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस ऑफिसर निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरे 2011 बैच के अधिकारी हैं। साथ ही प्रबंध निदेशक बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण और बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।केंद्रीय प्रतिनिधि से लौटे हिमांशु शर्मा को जीविका का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। हिमांशु शर्मा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव की कुर्सी दी गई है। 2014 बैच के ऑफिसर हैं।शीर्षत कपिल अशोक को 26 जनवरी को पटना का डीएम बनाया गया था। उन्होंने डॉ. चंद्रशेखर सिंह की जगह ली थी। भीषण सर्दी को देखते हुए डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 23 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। इसी को लेकर केके पाठक की ओर से सवाल किए गए, जिसे लेकर तनातनी बढ़ गई। बाद में डॉ. चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें