मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

डबल इंजन की सरकार में पुल गिरना बन गया है परंपरा :तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डबल इंजन की सरकार में पुल गिरना बन गया है परंपरा :तेजस्वी

डबल इंजन की सरकार में पुल गिरना बन गया है परंपरा :तेजस्वी

पटना।सुपौल में निर्माणाधीन देश के सबसे बड़े सड़क पुल का स्लैब गिरने की घटना के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर हमला बोला है।तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “बिहार में सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई श्रमिकों के दबने, घायल एवं मृत्यु होने की सूचना मिली है। डबल इंजन सरकार में करोड़ों के पुल गिरना एक परंपरा बन गयी है। सरकार घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, मुआवजा राशि और दोषी कंपनी व अधिकारियों पर कारवाई करें”। इसके साथ ही तेजस्वी ने पुलि हादसे का एक 26 सेकेंड का वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जिसमें पुल के गिरे हुए स्लैब का हिस्सा नजर आ रहा है।बता दें कि शुक्रवार की सुबह सुपौल में कोसी नदी पर भारत माला परियोजना के तहत बन रहा देश के सबसे बड़े पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और 9 के घायल होने की खबर है। इस घटना को लेकर आरजेडी सरकार पर हमलावर हो गई है हालांकि, इससे पहले जब अगुवानी पुल का हिस्सा ध्वस्त हुआ था उस वक्त तेजस्वी यादव ही बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे और अब जब विपक्ष में आ गए हैं तो सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें