मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

“कश्मीर पर कुछ मत बोलो!” — भारत ने पाकिस्तान और OIC समर्थक 57 देशों को सुनाई दो टूक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
“कश्मीर पर कुछ मत बोलो!” — भारत ने पाकिस्तान और OIC समर्थक 57 देशों को सुनाई दो टूक

नई दिल्ली।भारत ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान देने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के 57 सदस्य देशों को कड़ा संदेश देते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, और इस विषय पर कोई भी बाहरी टिप्पणी अस्वीकार्य और तथ्यहीन है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया "जम्मू-कश्मीर भारत का ऐसा हिस्सा है जो भारतीय संविधान में निहित है, और यह स्थिति पूर्णतः स्थायी और अपरिवर्तनीय है।"

भारत ने OIC की आलोचना करते हुए कहा कि यह संगठन बार-बार पाकिस्तान के दबाव में आकर कश्मीर मुद्दे पर झूठे और भ्रामक बयान देता है, जिससे OIC की विश्वसनीयता और उद्देश्य पर भी सवाल खड़े होते हैं।

भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करते हुए कहा,"पाकिस्तान वह देश है जिसने आतंकवाद को एक राजकीय कौशल में तब्दील कर दिया है।"

"उसे न तो मानवाधिकारों की चिंता है, न ही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की। वह सिर्फ कश्मीर के नाम पर वैश्विक मंचों पर झूठ फैलाने की कोशिश करता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें