मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

'राहुल गांधी को मूर्ख मत समझिए, वे बड़ी साजिश का हिस्सा हैं', केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बोला हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'राहुल गांधी को मूर्ख मत समझिए, वे बड़ी साजिश का हिस्सा हैं', केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बोला हमला

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ज्यूडिशरी पर अटैक करने के लिए, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना और चुनी हुई सरकार को चोर बताना, यह सब कुछ वे जानबूझकर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी नासमझ हैं। राहुल गांधी छोटे बच्चे नहीं हैं। वे सोची-समझी साजिश का बहुत बड़ा हिस्सा हैं।

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध और बिहार एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह न सोचें कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं और बेवकूफी का काम करते हैं, यह बिल्कुल नहीं है। बल्कि वे सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते हैं, कांग्रेस के लोगों ने ही राहुल गांधी को पप्पू कहा, भाजपा के लोगों ने नहीं कहा है। मैं नहीं मानता हूं कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं।"

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा, "भारत में ही रह रहे देशविरोधी ताकतों के ग्रुप ने राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया है। वामपंथी विचारधारा के लोगों ने राहुल गांधी को इंफ्लूएंस किया है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "चिंता न करें, पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई देश को हिला नहीं सकता है। देश की जनता प्रधानमंत्री के पीछे खड़ी है। कुछ नहीं हो सकता है। सरकार ताकतवर है और सक्षम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक के बाद एक बड़ा काम कर रहा है।"

विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी पर रिजिजू ने कहा, "विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस को सत्ता में आने के लिए सोचना होगा, क्योंकि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता ने देख लिया है कि उल्टा-सीधा बोलने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व नहीं कर सकता है।"

भारतीय अर्थव्यवस्था को 'डेड इकॉनमी' कहने पर राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ही नहीं, कुछ और भी लोग हैं, जो यूट्यूब पर चैनल बनाकर भारत के ऊपर बोलते रहे हैं।"

रिजिजू ने आगे कहा कि सभी देश अपने-अपने हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ लगाए। लेकिन, ऐसे ग्लोबल स्लो डाउन की स्थिति में भारत ने 7.8 जीडीपी ग्रोथ सिक्योर की। यह दर्शाता है कि पीएम मोदी भारत को अच्छी तरह से संभाल रहे हैं और आगे ले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें