मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की छापेमारी में मिले जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईडी की छापेमारी में मिले जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में जमीन के तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि इन कारोबारियों में कोकर के अयोध्यापुरी निवासी रमेश गोप, रातू रोड निवासी आर्किटेक्ट सह जमीन कारोबारी विनोद सिंह और हिलेरियस कच्छप शामिल हैं। बताया जाता है कि छापेमारी में इनके ठिकाने से जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। साथ ही ईडी को कुछ जगहों से प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात भी मिले हैं। सभी दस्तावेजों की ईडी जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर तीनों ही आरोपितों को बारी-बारी से बुलाकर ईडी उनका बयान भी दर्ज करेगी।

उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बड़गाईं अंचल का तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद रिमांड पर हैं। ईडी दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें