मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर, डिब्बे पटरी से उतरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर, डिब्बे पटरी से उतरे

फतेहपुर। जिले में मंगलवार को खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। कई डिब्बे पटरी से उतर गये। वहीं दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ जाने के कारण यह घटना हुई है। लोको पायलट अनुज राय घायल हो गए और वहीं खड़ी मालगाड़ी का गार्ड सोनू वर्मा ने कूदकर जान बचाई, लेकिन वो चोटिल हो गए। दोनों मालगाड़ियों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालक व गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रेक मरम्मत कर यातायात सामान्य करने की प्रयास कर रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें