मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कैबिनेट: मोदी सरकार का दिल्ली को तोहफा, मेट्रो के दो नए कॉरीडोर को मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैबिनेट: मोदी सरकार का दिल्ली को तोहफा, मेट्रो के दो नए कॉरीडोर को मंजूरी

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 8,399 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर दिल्ली मेट्रो चरण-4 परियोजनाओं के दो कॉरीडोर अर्थात लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ को मंजूरी दे दी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गए फैसले की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक वाली मेट्रो पूरी तरह से जमीन के ऊपर पुल पर होगी और इसमें 8.3 किमी की लाइन में 8 स्टेशन होंगे। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ 12.37 किमी की लाइन में 10 स्टेशन होंगे। इसमें लगभग 11 किमी जमीन के नीचे और 1 किमी जमीन के ऊपर चलेगी।लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक मेट्रो लाइन सिलवर, मेजेंटा और वायलट लाइनों को जोड़ेगी। इसमें लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश - 1, चिराग दिल्ली, पुष्प भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार, साकेत जी - ब्लॉक स्टेशन होंगे।इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ लाइन में रेड लाइन, येलो लाइन, एयरपोर्ट लाइन, मेजेंटा, वायलट और ब्लू लाइन में बदलने की सुविधा होगी। इसमें इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, इंद्रप्रस्थ स्टेशन होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें