मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

22 जनवरी को सिर्फ अयोध्या में 10 लाख दिए जलाएगा पर्यटन विभाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
22 जनवरी को सिर्फ अयोध्या में 10 लाख दिए जलाएगा पर्यटन विभाग

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिर्फ अयोध्या में जलाए जाएंगे 10 लाख दिए। योगी सरकार इसके लिए 100 रुपये में 100 दीपक, कुम्हारों के हाथ को काम भी दे रही है।

योगी सरकार कुम्हारों के हाथ को काम दे रही और बिक्री से काम को पूरा दाम भी मिल रहा। खजुआ कुंड, आशिकबाग से रमेश प्रजापति व राकेश प्रजापति ने बताया कि तेजी से मिट्टी के दीप बना रहे हैं। यहां भी लोग खरीदने पहुंच रहे हैं। 100 रुपये में 100 दीपक दिए जा रहे हैं। मौसम प्रतिकूल होने का असर तो है, लेकिन घर के अधिक से अधिक सदस्य लगकर इसे तैयार कर रहे हैं। विद्याकुंड के रामकिशोर का रोम-रोम पुलकित है- वे कहते हैं कि बाबू, मंदिर निर्माण के साथ ही हम लोगों का ध्यान भी योगी आदित्यनाथ ही रख सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से सात साल से हमारी दीपावली एकदम से बदल गई है। इसमें खुशियां ही खुशियां हैं तो यह योगी बाबा की देन है। कार्तिक के बाद इस महीने भी अब हर साल दीवाली होगी।

दीप बनाने वाले कुम्हारों के पास बाहर से आए पर्यटक-श्रद्धालु व स्थानीय संत दीप खरीदने पहुंच रहे हैं। राम की पैड़ी के निकट के मंदिर से पंडित कैशाल जी विद्या कुंड के पास दीप खरीदने पहुंचे। उन्होंने फिलहाल 500 दीपक खऱीदा। आह्लादित पंडित जी कहते हैं कि बाबू राम जी आ रहे हैं। दीप तो जलाकर प्रभु का स्वागत करना ही है और इसीलिए दीप खरीदने आया हूं। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को इसके लिए साधुवाद व आशीर्वाद दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें