मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार

काेरबा। काेरबा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाओं और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक तापमान 45 डिग्री से नीचे आने की संभावना नहीं है। वहीं अगले सप्ताह तापमान में करीब 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पारा 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं।मौसम विभाग ने बताया कि जिले में फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी से विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लगातार बढ़ते तापमान और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत लेकर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग गर्मी की चपेट में अधिक आ रहे हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें तथा हल्के और सूती कपड़े पहनें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई महीने में गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें